सिखों के प्रथम गुरु नानक देव की 500वीं जयंती पर भारत सरकार करतारपुर साहिब तक कॉरिडोर का निर्माण करेगी. बुधवार को केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में इसका फैसला लिया गया और वित्त मंत्री अरुण जेटली ने इसकी जानकारी दी.
पंजाब सरकार में मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू की पाकिस्तान यात्रा के बाद से ही करतारपुर साहिब कॉरिडोर की चर्चाएं जोरों पर थी. अब इस पर केंद्र सरकार ने बड़ा फैसला किया है. वित्त मंत्री अरुण जेटली ने भी प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कैबिनेट के फैसलों की जानकारी दी.
राजनाथ सिंह ने जानकारी दी कि केंद्र सरकार इस पर्व को बड़े पैमाने पर मनाएगी. सरकार गुरदासपुर जिले से लेकर अंतरराष्ट्रीय बॉर्डर तक करतारपुर कॉरिडोर का निर्माण करेगी. जहां सभी जरूरी सुविधाएं मुहैया कराई जाएंगी. इस कॉरिडोर से लोगों को करतारपुर साहिब जाने में मदद मिलेगी.
इसके अलावा पाकिस्तान सरकार से अपील की जाएगी वह अपने क्षेत्र के हिस्से में इसके लिए सुविधाएं बढ़ाएं. सरकार ने इसके अलावा ये भी फैसला किया है कि पंजाब के कपूरथला जिले में आने वाले सुल्तानपुर लोधी शहर को स्मार्ट सिटी के तौर पर डेवलप किया जाएगा. बता दें कि इस शहर को 'पिंड बाबे नानक दा' के नाम से जाना जाता है.
इसके अलावा अमृतसर में भी गुरु नानक के नाम पर यूनिवर्सिटी बनाई जाएगी, जहां धर्म से जुड़ी पढ़ाई करवाई जाएगी. इस यूनिवर्सिटी का टाइअप अंतरराष्ट्रीय विश्वविद्यालयों से किया जाएगा.
वहीं रेल मंत्रालय भी गुरु नानक देव से जुड़े स्थानों के लिए स्पेशल ट्रेन चलाएगा. भारत सरकार द्वारा यूनेस्को से अपील की जाएगी कि गुरु नानक के विचारों को सभी भाषाओं में प्रकाशित किया जाए.
बता दें कि पाकिस्तान भी इस महीने के अंत से ही कॉरिडोर बनाना शुरू कर देगा. इमरान खान खुद इसकी शुरुआत करेंगे. हालांकि, इसकी तारीख तय नहीं हुई है. कॉरिडोर 2019 तक पूरा हो सकता है.
आजतक ने पहले ही किया था खुलासा
पंजाब पुलिस ने एक लोकल युवक को हिरासत में लिया है, जिसने निरंकारी समागम स्थल पर हैंड ग्रेनेड फेकने की बात कबूली है. हैंड ग्रेनेड अटैक के लिए पैसा और ग्रेनेड पाकिस्तान में बैठे खालिस्तानी आतंकी हरमीत सिंह उर्फ पीएचडी ने मुहैया करवाया था.
पटियाला से कुछ दिन पहले पकड़े गए खालिस्तान गदर फोर्स के आतंकी शबनम दीप सिंह ने इसके लिए स्लीपर सेल के माध्यम से इन दो लड़कों को बरगला कर अपने साथ जोड़ा था. शबनम दीप सिंह ने गरीब लड़कों को खालिस्तान के नाम पर बरगला कर उनको चंद हजार रुपए देकर हैंड ग्रेनेड फेंकने के लिए तैयार किया था. उन्हें ट्रेनिंग भी दी गई थी.
Thursday, November 22, 2018
Monday, November 12, 2018
छत्तीसगढ़ में घरों की दीवारों पर माओवादियों ने क्या लिखा है
छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव के पहले चरण के मतदान के लिए तैयारियां आख़िरी चरण में हैं.
यहां सोमवार यानी 12 नवंबर को 18 सीटों पर पहले चरण का मतदान होगा. इसके बाद 20 नवंबर को बाकी 72 सीटों के लिए वोट डाले जाएंगे.
इसके मद्देनज़र चुनाव से दो दिन पहले शनिवार को भारतीय वायु सेना के हेलिकॉप्टर मतदान कर्मियों के दलों को पहुंचाने का काम करते रहे.
नारायणपुर ज़िला प्रशासन के अनुसार रविवार को भी ये सिलसिला जारी रहेगा क्योंकि यहां कई ऐसे मतदान केंद्र हैं जहां आवाजाही का कोई और साधन नहीं है.
ये वो इलाक़े हैं जहां माओवादियों ने चुनाव बहिष्कार का एलान किया है. बीजापुर, दंतेवाड़ा, सुकमा और नारायणपुर के सुदूर इलाक़ों में बहिष्कार का ख़ासा असर रहा और कई इलाक़ों में राजनीतिक दलों के कार्यकर्ता और उम्मीदवार प्रचार के लिए नहीं जा सके.
पिछले विधानसभा चुनावों में बस्तर संभाग के 2,634 मतदान केंद्रों में से 68 ऐसे थे जहां एक भी वोट नहीं पड़ा था जबकि 80 ऐसे केंद्र थे जहाँ 20 से भी कम वोट पड़े.
बीजापुर के भोपालपटनम के अनुविभागीय पुलिस अधिकारी पीताम्बर पटेल ने बीबीसी से कहा कि अंदरूनी इलाक़ों में माओवादियों ने स्कूल की दीवारों पर बहिष्कार के नारे लिखे हैं और पर्चे भी लगाए हैं.
इन पर्चों में भाजपा सरकार को मज़दूर और किसान विरोधी बताया गया है और लोगों से सशस्त्र संघर्ष में शामिल होने की अपील की गई है.
पटेल कहते हैं कि पिछले चुनाव में जिन जगहों पर एक भी वोट नहीं पड़ा था, वहां मतदान दहाई के अंक तक भी पहुंचता है तो ये बड़ी उपलब्धि होगी.
उनके मुताबिक पिछले विधानसभा चुनावों में बीजापुर में सिर्फ़ 45 फ़ीसदी मतदान ही दर्ज किया गया. बीजापुर ही वो ज़िला है जहां पिछले विधानसभा चुनाव के दौरान सबसे ज़्यादा वोट नोटा (NOTA) पर पड़े थे.
इसी तरह दंतेवाड़ा में कांग्रेस प्रत्याशी और महेंद्र कर्मा की विधवा देवती कर्मा ने भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार भीमा मंडावी को 5,987 मतों से हराया था. दंतेवाड़ा में नोटा पर 9,677 वोट पड़े थे.
कुछ स्थानीय लोग बताते हैं कि माओवादी ही ग्रामीणों से कह रहे हैं कि वे वोट देने पर मजबूर किये जाएं तो नोटा यानी 'इनमे से कोई नहीं' का बटन दबाएं.
पटेल कहते हैं कि माओवादियों ने मतदान में रोड़े अटकाने और सुरक्षा बलों पर हमले करने की योजना बनाई है और अंदरूनी इलाक़ों में बारूदी सुरंगों का जाल बिछा दिया है.
इसलिए संवेदनशील इलाक़ों में हेलिकॉप्टर से मतदानकर्मियों को भेजा जा रहा है.
अब तक बस्तर समेत आस-पास के सात ज़िलों के लिए सुरक्षा बलों की अतिरिक्त 550 कंपनियों को तैनात किया गया है.
बस्तर में पहले ही से अर्धसैनिक बल तैनात हैं. इसके अलावा राज्य की पुलिस भी तैनात की गई है.
चुनाव से पहले दंतेवाड़ा, बीजापुर और सुकमा में तो माओवादी हिंसा का दौर चलता रहा है. एक के बाद एक हुए कई हमलों की वजह से अंदरूनी इलाकों में दहशत का माहौल है. रविवार को ही कांकेर में माओवादियों ने छह धमाके किए जिसमें बीएसएफ़ के एक सब-इंस्पेक्टर की मौत हो गई.

Subscribe to:
Posts (Atom)