Thursday, December 27, 2018

PM नरेंद्र मोदी बोले- कुछ लोगों को चौकीदार से डर लग रहा है इसलिए गालियां दे रहे हैं

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला में जनसभा को संबोधित किया. राज्य में भारतीय जनता पार्टी की सरकार को आज एक साल पूरा हो रहा है, ऐसे में प्रधानमंत्री राज्य सरकार की उपलब्धियों का दस्तावेज जारी किया. इस अवसर पर कांगड़ा के धर्मशाला शहर में प्रधानमंत्री की बड़ी रैली आयोजित की गई. हिमाचल सरकार आज के दिन को ‘गुड गवर्नेंस दिवस’ के तौर पर मना रही है.

रैली में प्रधानमंत्री ने कहा कि हिमाचल आकर ऐसा लगता है कि घर आ गया हूं, यहां काफी साल तक संगठन का काम किया है. उस दौरान जो मेरे साथ काम करते थे, वो आज राज्य के बड़े नेता बन गए हैं. प्रधानमंत्री ने कहा कि ये देवभूमि हैं, जहां मां ज्वाला देवी, कांगड़ा देवी के मंदिर हैं. हर गांव में देवी-देवताओं का स्थान है. यहां की संतान जब बॉर्डर पर बंदूक के साथ खड़े होते हैं तो दुश्मन कांप जाता है.

PM ने कहा कि एक साल काफी कम समय होता है लेकिन उसके बावजूद राज्य सरकार ने काफी काम किया है. प्रधानमंत्री ने कहा कि यहां जो फिल्म दिखाई गई है उस फिल्म को हिमाचल प्रदेश के हर नागरिक के फोन में पहुंचा दो. इस फिल्म में राज्य सरकार के कामकाज को दिखाया गया है. उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में विकास की नींव पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने रखी थी. आज पहाड़ का पानी और जवानी दोनों यहां के काम आ रही है.

PM बोले कि जब दिल्ली में पिछली सरकार थी तब हिमाचल को 21 हजार करोड़ रुपया मिलता था, लेकिन जब बीजेपी की सरकार बनी तो 72 हजार करोड़ रुपया मिल रहा है. प्रधानमंत्री ने कहा कि केन्द्र सरकार की उड़ान योजना के तहत हिमाचल प्रदेश के टूरिज्म को बड़ा लाभ मिलेगा. प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना से हिमाचल के दूर दराज के गांवों को भी सड़कों से जोड़ा जा रहा है. केंद्र सरकार राज्य में इन्फ्रास्ट्रक्चर को बढ़ाने की दिशा में तेज गति से आगे बढ़ रही है.

प्रधानमंत्री ने रैली में कहा कि कांग्रेस ने 2014 में चुनाव से पहले OROP को लेकर झूठ बोला और सिर्फ 500 करोड़ रुपये का बजट बना दिया. लेकिन जब हमने आकर पूरी जानकारी ली तो पता लगा कि इन्होंने कुछ नहीं किया, हमने बजट चेक किया तो उसपर खर्च 12000 करोड़ रुपये तक गया. कांग्रेस ने 2014 में जवान को लेकर झूठ बोला था और आज किसान को लेकर झूठ बोल रही है.

PM ने कांग्रेस पर आरोप लगाया कि 2008 में भी इन्होंने ऐसा ही किया, 6 लाख करोड़ रुपये का किसान कर्ज कहकर सिर्फ 60 हजार करोड़ माफ किया और 52 हजार करोड़ रुपये दिया. इनमें से 35 लाख ऐसे किसानों के पास पैसा गया जिनका खेत ही नहीं था. पंजाब में किसानों को लेकर कर्जमाफी का वादा किया लेकिन अभी तक नहीं किया, कर्नाटक में सिर्फ 800 किसानों का टॉकन पकड़ा दिया गया. कांग्रेस चुनाव जीतने के लिए जवान और किसानों की आंखों धूल झोंकने का काम कर रही है. उन्होंने कहा कि जिन लोगों को लूटने की आदत थी उनकों आज देश के चौकीदार से डर लगने लगा है और वो उसे गालियां देने में लगे हैं.

प्रधानमंत्री ने कहा कि जब मैंने इजरायल में हिमाचल प्रदेश की टोपी पहनी तो मुझे हजारों फोन आए. हिमाचल प्रदेश की टोपी हमेशा मेरे बैग में रहती है.

आपको बता दें कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे से पहले सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता कर दिया गया था. धर्मशाला और कांगड़ा में होने वाली पैराग्लाइडिंग पर भी रोक लगा दी गई है.

गौरतलब है कि 27 दिसंबर, 2017 को ही मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने अपने 11 मंत्रियों के साथ शपथ ग्रहण की थी. उस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष भी शामिल हुए थे. 68 विधानसभा सीटों के हिमाचल प्रदेश में बीजेपी ने 44 सीटों पर जीत हासिल कर प्रचंड बहुमत हासिल किया था.

प्रधानमंत्री के दौरे से पूर्व राज्य सरकार की ओर से कहा गया है कि केंद्र सरकार ने पिछले एक साल में राज्य को 9 हजार करोड़ रुपये से अधिक की मदद की है. इसके अलावा जल्द ही राज्य में निवेश को बढ़ावा देने के लिए राज्य सरकार की ओर से निवेश मेले का आयोजन किया जाएगा. इस दौरान राज्य में 80 हजार करोड़ रुपये के निवेश कराने का लक्ष्य है.

Tuesday, December 18, 2018

भारतीय म्यूजिक इंडस्ट्री पर सोनू निगम की खरी-खरी, किए ये खुलासे

मशहूर सिंगर सोनू निगम सोमवार को एजेंडा आज तक कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचे. यहां उन्होंने अलग-अलग मुद्दों पर बातचीत की. सोनू ने मीटू कैंपेन, लाउडस्पीकर विवाद, पाकिस्तानी गायकों और ट्विटर छोड़ने जैसे मुद्दों पर बातचीत की. उन्होंने कहा, "मुझे ज्यादा मौक़ा नहीं मिल पाया इस पर अपनी बात रखने का. मैं गवाह हूं कई लोगों का कि अपनी पावर का नाजायज फायदा उठाया है."

उन्होंने कहा, "मैंने दस साल पहले मीटू का मामला उठाया था जब मैंने कहा था कि एक जर्नलिस्ट मुझे तंग कर रहा है. मैं उसका यहां नाम नहीं लूंगा. उसने वैसे भी एक निर्देशक को बोल रखा था कि सोनू निगम के साथ काम मत करना वरना मैं मर जाऊंगा. वो निर्देशक भी बोलता है कि मैं आपके साथ काम नहीं कर सकता हूं क्योंकि वो मर जाएगा."

सोनू निगम ने बताया कि "आज सुबह मुझे अनू मालिक मिले. ये कहा तक जायज है. आपने बिना प्रूफ के आरोप लगाए. चलिए जायज है. चाहे तो वो बहुत कुछ बोल सकता है. लेकिन नहीं बोला उसने. अगर मैं कहूं कि आपने मेरे साथ बदतमीजी की तो आप कहेंगे कि प्रूफ दिखा. प्रूफ तो नहीं है न. उसके बाद भी हम सम्मान दे रहे हैं उन आरोपों को. उनका नाम खराब कर रहे हैं."

इसलिए छोड़ा ट्विटर

उन्होंने कहा, "मैं अपनी जिंदगी को बहुत पवित्र रखता हूं. मैं जीवन में किसी पर निर्भर नहीं हूं. मैंने काफी चीजें अपने जीवन से सीखी हैं. ये भी कि कहीं भी निगेटिविटी हो वहां अपने आप को न झोंको. ऐसी जगह जहां कोई भी गधा आपको ज्ञान दे जाए. इसलिए मैं ऐसी जगहों पर नहीं दिखता हूं. जहां लोग निगेटिव दिखते हैं मैं छोड़ देता हूं. ट्विटर पर जो लोग होते हैं वो 'गटारिटी' होती है. ट्विटर की गलती इसमें नहीं है. दरअसल, बंदर के हाथ में बंदूक लग गई है. बोलने के हक़ के नाम पर लोग जस्टिफाई करते हैं वहां. कोई सेलिब्रिटी ने स्पेलिंग मिस्टेक कर दी तो लोग सुनाने लग जाते हैं. और तुम गाली दे दो ये अलाउड है."

फन्ने खां के लिए मना कर दिया था

उन्होंने बताया, "तब हम नए नए आए थे. तब हमारे लिए जरूरी था हमें ये गाना करना. टी सीरीज के गुलशन कुमार कहते थे तू ये गाना गले गले तू ये कर दे. लेकिन अब अच्छा नहीं लगता रीमिक्स गाना. हाल ही में फन्ने खां के लिए अनिल कपूर ने "बदन पे सितारे" के लिए मुझे अप्रोच किया तो मैंने उनसे कहा, अब मुझे ऐसे गाना अच्छा नहीं लगता.

रफ़ी मेरे उस्ताद हैं. उस्ताद का गाना मैं गाऊ. ऐसा नहीं करना चाहिए मुझे. तब अनिल जी ने मुझसे कहा, ये गाना मेरे कैरेक्टर का गाना है. और कैरेक्टर रफ़ी साहब का बहुत बड़ा फैन है. जब मैंने इसे समझा तब मैंने गाना गाया. लेकिन मैं रीमिक्स के पक्ष में नहीं हूं. मैं सोचता हूं कि ये ज्यादा नहीं होना चाहिए."

रफ़ी का कौन सा सबसे फेवरेट गाना है

"रफ़ी साहब से मेरा परिचय मेरे माता पिता ने कराया. मेरे पेरेंट्स ने रफ़ी, किशोर कुमार, लता मंगेशकर, मुकेश, मन्ना डे जैसे तमाम सिंगर्स से मुझे मिलवाया. हमने ये गलती नहीं कि, फला बहुत अच्छे हैं और फला खराब हैं. हमने सबको सुना और सबसे कुछ न कुछ सीखा. ऐसे ही मैं बड़ा हुआ. मेरी जिंदगी में एक भी गाना ऐसा नहीं होगा जिसमें मैंने सहगल साहब से लेकर रफ़ी साहब तक को याद नहीं किया हो."

"इंसान को कभी भी किसी दौर को हलके में नहीं लेना चाहिए. हर दौर के लोग अपने से बाद वाले को कहते हैं कि ये क्या कर रहा है यार, हमारे दौर में ऐसा था. अभी भी तमाम सिंगर्स अच्छे आ रहे हैं. वो बहुत बेहतर हैं. इस दौर में एल्बम का दौर ख़त्म हो गया है लेकिन सिंगल्स आ रहे हैं. लेकिन ये माहौल ऐसा भी है जब तमाम नई चीजें भी आ गई हैं."

पहला गाना कौन सा था जो सुपरहिट हुआ

"मुझे रातोंरात कुछ नहीं मिला. बेवफा सनम एल्बम थी. वो हिट हुई. उसके बाद फिल्म आई. टीवी पर होस्ट किया. सारेगामापा. फिर संदेशे आते हैं. फिर ये दिल दीवाना...फिर कई गाने और फ़िल्में आईं. स्टेप बाई स्टेप होता रहा ये सब. रातोंरात कुछ नहीं हुआ. भगवान मुझे तैयार करता रहा कि तेरे को झटके से नहीं दूंगा. फेज दर फेज दूंगा."

Friday, December 14, 2018

शुरुआती कारोबार में लुढ़का सेंसेक्‍स, निफ्टी 10,800 से नीचे

शुक्रवार को डॉलर के मुकाबले रुपये के कमजोर होने का असर भारतीय शेयर बाजार पर भी दिखा और गिरावट के साथ कारोबार की शुरुआत हुई. सेंसेक्स करीब 30 अंक नीचे गिरकर 35960 पर खुला. वहीं निफ्टी मामूली गिरावट लेकर 10,784 पर खुला. शुरुआती कारोबार के दौरान सेंसेक्स भारती एयरटेल, एचडीएफसी बैंक, इंफोसिस में तेजी है. वहीं, निफ्टी पर आईटी को छोड़कर सभी सेक्टोरल इंडेक्स गिरावट में हैं.

इस सप्‍ताह ऐसी रही चाल

इससे पहले अमेरिकी और यूरोपीय मार्केट में चल रही तेजी का असर गुरुवार को भी भारतीय बाजारों पर दिखा.  सेंसेक्स 150.57 अंकों की बढ़त के साथ 35,929.64 पर और निफ्टी 53.95 अंकों की तेजी के साथ 10,791.55 पर बंद हुआ. वहीं बुधवार को प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स करीब 629 अंक की मजबूती के साथ 35779 के स्तर पर बंद हुआ तो वहीं निफ्टी 188 अंक उछलकर 10737 के स्‍तर पर रहा. जबकि मंगलवार को सेंसेक्‍स 190 अंकों की बढ़त के साथ 35,150 के स्‍तर पर बंद हुआ तो निफ्टी करीब 61 अंक बढ़कर 10,550 के स्‍तर पर आ गया. हालांकि सोमवार को सेंसेक्‍स 713.53 अंक यानी 2 फीसदी टूटकर 34,959.72 के स्‍तर पर बंद हुआ था जबकि निफ्टी 205.25 अंक यानी 1.92 फीसदी टूटकर क्रमशः 10,488.45 के स्‍तर पर रहा.

यह पहली बार नहीं है जब किसानों की कर्ज माफी को लेकर विरोध हुआ है.इससे पहले जब प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनावों में प्रचार के दौरान प्रदेश के किसानों का कर्ज माफ करने का वादा किया था तब भी विरोध हुआ था. तब देश के सबसे बड़े बैंक एसबीआई की तत्‍कालिन चेयरपर्सन अरुंधति भट्टाचार्य ने भी किसान कर्ज माफ किए जाने पर आपत्ति जताई थी. उन्होंने अनुशासन बिगड़ने की बात कही थी. उन्होंने कहा था कि कर्ज लेने वाले कर्ज चुकाने के बजाय अगले चुनाव का इंतजार करेंगे. किसान कर्ज माफी का विरोध करने वालों में रिजर्व बैंक के डिप्टी गवर्नर रहे एस.एस. मूंदड़ा भी शामिल थे.

इन राज्‍यों में किसानों को मिल चुकी है राहत

उत्तर प्रदेश में योगी सरकार ने बीते साल राज्य के 86 लाख किसानों का करीब 30,729 करोड़ का कर्ज माफ किया था. राज्य के 7 लाख किसानों का जो लोन एनपीए बन गया है, वो भी माफ कर दिया गया था. वहीं महाराष्ट्र की बीजेपी सरकार ने 35 लाख किसानों का 1.5 लाख रुपये तक का लोन माफ किया था. 9 लाख किसानों को लोन के वन टाइम सेटेलमेंट का फायदा दिया गया. जबकि पंजाब में कांग्रेस सरकार ने 5 एकड़ तक की खेती की जमीन वाले किसानों को 2 लाख रुपये तक की कर्जमाफी की. कर्नाटक के सहकारी बैंक से लिए गए हर किसान का 50,000 रुपये तक का कर्ज माफ किया गया.

Tuesday, December 11, 2018

पहले टेस्ट में जीत के बाद रवि शास्त्री के बिगड़े बोल, कहा- नेट प्रैक्टिस को गोली मारो

भारत ने एडिलेड में ऑस्ट्रेलिया को पहले टेस्ट में 31 रन से हरा दिया। इस जीत के बाद कोच रवि शास्त्री अपने बयानों को लेकर विवाद में फंस गए हैं। उन्होंने एक टीवी कार्यक्रम में उनसे जब प्रैक्टिस के बारे में पूछा गया तो शास्त्री ने कहा, "नेट प्रैक्टिस को गोली मारिए, लड़कों को आराम की जरुरत है। खिलाड़ियों को आराम की जरुरत है। नेट्स को गोली मारिए। आप बस वहां आओ, अपनी उपस्थिति दर्ज कराओ और फिर लौट जाओ। हम जानते हैं कि पर्थ की पिच तेज है, वहां तेज गेंदबाजों को फायदा मिलेगा।" उन्होंने एक और आपत्तिजनक बयान दिया, जिसे देखकर विशेषज्ञ के रूप में मौजूद सुनील गावस्कर भी हैरान हो गए।

शास्त्री ने कहा, "वे मैच के दौरान ऑस्ट्रेलिया के निचले क्रम की बल्लेबाजी को देखकर परेशान थे, लेकिन उन्हें जीत का विश्वास था।" वे जुलाई 2017 में टीम के कोच बने थे। उन्होंने 80 टेस्ट और 150 वनडे खेले हैं। टेस्ट में उनके नाम 3800 और वनडे में 3108 रन है।

भारतीय कप्तान ने पहले टेस्ट की पहली पारी में 3 और दूसरी में 34 रन बनाए। उन्होंने लगातार तीसरे साल 2500 से ज्यादा रन बनाए। 2016 में कोहली ने 2595 और 2017 में 2818 रन बनाए थे। वहीं, इस साल अब तक उनके 2513 रन हो चुके हैं। वे लगातार तीन साल टेस्ट में 2500 से ज्यादा रन बनाने वाले दुनिया के इकलौते खिलाड़ी हैं।

Amazon.in के आंकड़े बताते हैं कि इस मार्केटप्लेस पर 4 लाख से अधिक आॅनलाइन विक्रेता मौजूद हैं। चौंकाने वाली बात यह है कि इनमें से 50 फीसदी सेज्यादा विक्रेता छोटे शहरों के हैं। इन विक्रेताओं में बड़ी संख्या में महिला उद्यमी और शिल्पकार व दस्तकार भी शामिल हैं। जो व्यवसायी पंरपरागत तरीके सेआॅफलाइन व्यवसाय करते हैं वे शुरुआत में ई—कॉमर्स प्लेटफॉर्म पर आने में थोड़ा हिचकते हैं, लेकिन उनकी यह हिचक कुछ ही समय में दूर हो जाती है।

'ए लैदर गुड्स' के संचालक अनस कहते हैं कि 2011 से पहले वे जिन फर्मों को अपने उत्पाद बनाकर दे रहे थे वे उनसे उत्पाद खरीदकर उन्हीं को विदेशों मेंअधिक मुनाफे पर बेच रही थी। उन्हें अपने भाई से Amazon.in की जानकारी मिली और वे इससे जुड़ गए। कुछ वर्षों तक भारतीय बाजार में अच्छा प्रदर्शन करने के बाद पिछले साल उन्होंने Amazon.com के साथ अमरीका में अपने उत्पाद बेचना शुरू किया है और इसका उन्हें बहुत फायदा मिला है। अनस कहते हैं, 'अबमार्केट बहुत ओपेन हो गया है। हम दूसरों के लिए उत्पाद नहीं बना रहे हैं। हमारी दूसरे ट्रेडर्स पर डिपेंडेंसी कम हो गई है।'

अनस बताते हैं कि वे Amazon से इसलिए जुड़े क्योंकि यह एक भरोसेमंद मार्केटप्लेस है। अनस की कंपनी ने 2 प्रॉडक्ट्स के साथ बिजनेस शुरू किया और आज उनके 70 से अधिक प्रॉडक्ट मार्केटप्लेस पर मौजूद हैं। वे बताते हैं कि Amazon का सपोर्ट और लॉजिस्टिक पार्टनर बहुत अच्छे हैं। कोई भी नया व्यवसायी यहां अपना बिजनेस आसानी से शुरू कर सकता है।